जया मैक्सवेल हॉस्पिटल: 14 सेमी की पथरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

जया मैक्सवेल हॉस्पिटल: 14 सेमी की पथरी का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक कठिन ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। मरीज के मूत्राशय (ब्लैडर) में करीब 14 सेंटीमीटर की बड़ी पथरी थी, जिसे सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

मरीज को लंबे समय से पेशाब करने में दिक्कत, जलन और कभी-कभी खून आने की शिकायत थी। जांच में बड़ी पथरी का पता चला। मरीज की पहले से गंभीर बीमारी भी थी—उसे ट्यूबरकुलर मेनिनजाइटिस के कारण पैरालिसिस हो चुका था और उसके दिमाग में वीपी शंट भी लगा हुआ था। इसी वजह से तीन अस्पतालों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था।

इसके बाद और उनकी टीम ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन में पथरी को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की पुरानी बीमारी और पथरी का बड़ा आकार होने के कारण यह ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था, लेकिन सही योजना और टीमवर्क से इसे सफल बनाया गया।

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और उसकी परेशानी में सुधार हो रहा है। फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि वे गंभीर मरीजों को भी बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह ऑपरेशन ऐसे मरीजों के लिए उम्मीद लेकर आया है, जिन्हें अन्य जगहों पर इलाज से मना कर दिया जाता है।

📞 संपर्क: जया मैक्सवेल हॉस्पिटल, बहादराबाद – 8191070711

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *