देहरादून में राष्ट्रीय लोक दल का सक्रिय सदस्यता एवं विस्तार कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी
देहरादून, 4 मई: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार देशभर में चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ एवं खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रेस क्लब, देहरादून में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी नीरपाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड प्रभारी) ने भाग लिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने की। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती कमलप्रीत अरोड़ा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) और सिद्धांत चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ) ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महिला सहभागिता को विशेष रूप से सराहा गया और यह संदेश दिया गया कि रालोद महिलाओं को राजनीति में मजबूत मंच और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
चौधरी नीरपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा,
“रालोद में महिलाओं का विशेष सम्मान है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाते हुए, हम 2027 में महिलाओं की मजबूत राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा अहलावत की ओर से राष्ट्रीय सचिव पूनम भसीन उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा,
“महिलाएं हर संगठन की नींव होती हैं, और रालोद में उनकी भूमिका को जो सम्मान मिल रहा है, वह गर्व का विषय है।”
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल राठी ने रालोद को सर्वसमाज का संगठन बताते हुए कहा कि यह पार्टी हर वर्ग और समुदाय को जोड़कर साथ लेकर चलती है।
इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया और कहा कि परंपरा और आधुनिकता का समन्वय करते हुए पार्टी उत्तराखंड में नई राजनीतिक ऊर्जा ला रही है।
कार्यक्रम में कुछ पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिनमें शामिल हैं:
-
मंजू जैन – प्रदेश मीडिया प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ
-
श्रीमती सुनीता सहानी – देहरादून महानगर अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ
-
सुनीता देवी – ब्लॉक अध्यक्ष, विकासनगर, महिला प्रकोष्ठ
-
अंकुर चहल – प्रदेश उपाध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ
-
शायरीन सहा – सोशल मीडिया प्रबंधक, खेल प्रकोष्ठ
-
राज आर्यन – प्रदेश सचिव, खेल प्रकोष्ठ
इस मौके पर उदयवीर चहल, युधवीर सिंह, आरती चौधरी, रिचा खत्री, सीमा जैन, हरिश भाटिया, हेमंत सागु, कार्तिक चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड में लगातार अपनी जमीनी पकड़ मजबूत कर रहा है और महिलाओं व युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।