देहरादून में जया सिद्धार्था अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Pic

 


देहरादून में जया सिद्धार्था अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुआ स्वास्थ्य कैंप

देहरादून। आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को जया सिद्धार्था अस्पताल, देहरादून की ओर से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी के जन्मदिवस (31 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन म्यूजि आर्ट कैफे, नागल पुल के समीप, राजपुर, देहरादून में किया गया।

Pic

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कैंप में पहुंचकर मरीजों से संवाद किया, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस तरह के जनहितकारी आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।

Pic

इस स्वास्थ्य शिविर में जया सिद्धार्था अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया। अस्पताल की ओर से
डॉ. तम्माराओ पाटिल (जनरल फिजिशियन),
डॉ. निर्मला भंडारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ),
डॉ. श्रद्धा (बाल रोग विशेषज्ञ),
डॉ. श्रद्धा सिंह (त्वचा रोग विशेषज्ञ),
डॉ. श्वेता (दंत चिकित्सक)
एवं डॉ. कीर्ति
ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और लगभग 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को सामान्य बीमारियों, महिला स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य, त्वचा रोगों एवं दंत समस्याओं से संबंधित परामर्श दिया गया।

जया सिद्धार्था अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुनीश भरद्वाज, अजीत जोशी, सुशील कोटियाल, सचिन सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जया सिद्धार्था अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *