हरिद्वार में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ और गोष्ठी का आयोजन

Pic

हरिद्वार में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ और गोष्ठी का आयोजन

Pic

हरिद्वार, 6 मई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार के भूपतवाला स्थित होटल पर्ल हॉल में पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसानों के हितैषी नेता स्व. चौधरी अजित सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसे पुरोहित देवपाल राठी ने सम्पन्न कराया।

Pic

मुख्य यजमान रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह रहे। उन्होंने चौधरी अजित सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि वे किसानों, मजदूरों और युवाओं के सच्चे हितैषी थे। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने देशभर में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सैकड़ों शुगर मिलों की स्थापना कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दी।

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री और प्रदेश महासचिव उदयवीर चहल ने चौधरी अजित सिंह के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अजय वर्मा, सुनीता साहनी, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, बृजपाल तोमर, नरेंद्र तेवतिया, मनवीर सिंह, निरंकार सिंह, योगेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, रकम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *