नारसन बॉर्डर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का हुआ भव्य स्वागत

Pic

नारसन बॉर्डर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का हुआ भव्य स्वागत

Pic

हरिद्वार (नारसन): राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का आज नारसन बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जयकारों के साथ उन्होंने अपने नेता का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

इस मौके पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी स्वयं उत्तराखंड के संगठन को लेकर गंभीर हैं और जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

  • चौधरी नीरपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय लोकद

त्यागी ने कहा, “राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद किया है। आज भी हम किसानों के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यही वजह है कि अब किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलने लगा है।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता पूरी ताकत से जुट गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के उत्तराखंड आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है और संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं, लोकदल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी ने कहा कि युवा तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं और आने वाले चुनावों में रालोद एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *